Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

सरकारी जमीन से मिट्टी और पेड़ों की तस्करी मामले में अभिषेक बनर्जी, शाहजहां शेख समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश

मामले की जांच अब नाकाशीपाड़ा थाना पुलिस करेगी

27 Jul 2026

सरकारी जमीन से मिट्टी और पेड़ों की तस्करी मामले में अभिषेक बनर्जी, शाहजहां शेख समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश

नदिया। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नाकाशीपाड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन से मिट्टी काटकर बेचने और बहुमूल्य सागौन व महोगनी के पेड़ों की अवैध कटाई एवं तस्करी के मामले में कृष्णानगर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) अदालत ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, शाहजहां शेख सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं। अदालत ने नाकाशीपाड़ा थाना पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
अदालत के आदेश के बाद अदालत परिसर में याचिकाकर्ताओं और उनके समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई।
याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता शीर्षेंदु दास ने बताया कि यह मामला 25 जून को कृष्णानगर जिला अदालत में दायर किया गया था। प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने नाकाशीपाड़ा थाने से रिपोर्ट मांगी थी। सोमवार को पुलिस की रिपोर्ट पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरुण कुमार मंडल ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामला शुरू करने तथा जांच कराने का निर्देश दिया।
याचिकाकर्ताओं के अनुसार, नाकाशीपाड़ा के मौजा संख्या 24 में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के किनारे स्थित लगभग 1,100 बीघा सरकारी खास जमीन की लीज वर्ष 2020 में समाप्त हो चुकी थी। आरोप है कि इसके बावजूद लंबे समय तक अवैध रूप से करीब 450 बीघा क्षेत्र से मिट्टी काटकर बेची गई। साथ ही हजारों बहुमूल्य सागौन और महोगनी के पेड़ों की भी अवैध कटाई कर तस्करी की गई, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।
याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में अभिषेक बनर्जी का प्रत्यक्ष या परोक्ष संरक्षण था और इसी कारण पुलिस लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। हालांकि, इन आरोपों पर अभिषेक बनर्जी या अन्य आरोपितों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मामले के याचिकाकर्ता और नाकाशीपाड़ा निवासी पराशर मंडल ने अदालत के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों से सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी और बहुमूल्य पेड़ों की तस्करी की जाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी कथित अनियमितता बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं थी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
मामले की जांच अब नाकाशीपाड़ा थाना पुलिस करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सरकारी जमीन से मिट्टी और पेड़ों की तस्करी मामला
मामले की जांच अब नाकाशीपाड़ा थाना पुलिस करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News